{"_id":"141-50207","slug":"Rampur-50207-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दराट के हमले से दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दराट के हमले से दो युवक घायल
Rampur
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत देवीधार के समीप दो युवक दराट के हमले से घायल हो गए। हमलावर मारपीट के बाद घायल युवकों की मारुति कार छीन कर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार देवीधार के दोगरी गांव निवासी अरविंद व अरुण ने शिकायत में बताया कि वह बीती शाम टोडस गांव निवासी बेबी के साथ अपनी मारुति कार में आ रहे थे। इस बीच रनोल कैंची के पास अंशुल, मनोज व एक अन्य युवक सामने से पिकअप में आए। उन्होंने पिकअप को रोक कर अरविंद व अरुण पर दराट से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी उनकी कार को छीन कर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल दोनों युवक सगे भाई हैं। शनिवार सुबह घायलों से छीनी गई कार समोली गवास सड़क पर दुमाधार में दुर्घटनाग्रस्त मिली है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। हमले में घायल युवकों का सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चिड़गांव थाने में भादंसं की धारा 341,392,394,323 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पता चला है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इससे कुछ महीने पहले घायल दोनों भाइयों ने हमलावर अंशुल के साथ मारपीट की थी। उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। अब अंशुल ने बदला लेने के लिए साथियों के साथ उन पर हमला किया है।
चिड़गांव के थाना प्रभारी आशीष सैमुअल ने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार अंशुल के साथ हमले के दौरान मनोज व एक अन्य युवक था। उन्होंने कहा कि हमले के बाद छीनी गई मारुति कार दुमाधार के समीप सड़क से नीचे गिरी मिली है।