{"_id":"141-50206","slug":"Rampur-50206-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी स्थानांतरित नहीं होगी सब्जी मंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी स्थानांतरित नहीं होगी सब्जी मंडी
Rampur
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। आने वाले सेब सीजन में लोगों को फिर रोहड़ू सब्जी मंडी में घंटों जाम में फंसने के लिए तैयार रहना होगा। पांच महीने पहले हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेश पर अमल नहीं हुआ है। नई सब्जी मंडी महेंदली में बनाने योजना के लिए भू अधिग्रण तक सिरे नहीं चढ़ा है।
कई सालों से लोग रोहड़ू सब्जी मंडी के स्थानांतरण की मांग करते रहे हैं। चार साल पहले रोहड़ू में विधानसभा उप चुनाव के दौरान भाजपा ने सब्जी मंडी स्थानांतरण का आश्वासन लोगों को दिया। चुनाव जीतने के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाला गया। साल पहले बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रोहड़ू सब्जी मंडी बदलने का ढिंढोरा गांव-गांव में पीटा। पिछले साल नवंबर महीने में आखिर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने महेंदली पहुंच कर यहां सब्जी मंडी निर्माण के आदेश किए। मंडी के लिए कुछ वन भूमि व कुछ लोगों की भूमि का अधिग्रहण होना था। मंडी का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड ने करना है। एसडीएम रोहड़ू को इसके दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा गया है। दस्तावेज तैयार होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में है।
सब्जी मंडी मुख्य सड़क पर होने के कारण लोगों को दस-दस घंटे जाम में फंसना पड़ता है। आम लोगों के साथ बीमार, बुजुर्ग व स्कूल के बच्चे जाम में आधी रात तक फंसे रहते हैं, लेकिन राजनीतिक दलों की पहल सिरे नहीं चढ़ी। अब चुनाव आचार संहिता के कारण मंडी निर्माण का मामला लटक गया है। आचार संहिता हटने के बाद जुलाई महीने से फिर सेब सीजन शुरू होने वाला है। इस बीच भू-अधिग्रहण संभव नहीं है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार करके मार्केटिंग बोर्ड को सौंपे गए हैं। अभी तक भू-अधिग्रहण नहीं हुआ है। महेंदली में सब्जी मंडी का एक भाग लोगों की भूमि पर व कुछ वन भूमि पर बननी है। उसके बाद मार्केटिंग बोर्ड की ओर से भी कोई आदेश नहीं हुए हैं। -एसडीएम वाईपीएस वर्मा