फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ठियोग नवोदय में पांच छात्राओं की बिगड़ी तबियत

ठियोग नवोदय में पांच छात्राओं की बिगड़ी तबियत

Sun, 16 Mar 2014 05:32 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 16 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नवोदय विद्यालय में शनिवार को एक-एक कर पांच छात्राओं की सांसें रुकने लगीं। इसके बाद सभी छात्राएं एक जैसा व्यवहार करने लगीं। इसको देखते हुए स्कूल प्रबंधन छात्राओं को ठियोग अस्पताल लाया। इसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को हॉस्टल भेज दिया। चिकित्सकों की मानें तो छात्राएं हिस्टीरिया की शिकार हो गई थीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह स्कूली बच्चों ने अपनी दिनचर्या छह बजे की घंटी के साथ पूरी की। व्यायाम के बाद नाश्ता किया। इसके बाद छात्राएं स्कूल की प्रार्थना सभा में पहुंचीं, लेकिन इसी दौरान छात्राओं की सांस रुकने लगी। देखते ही देखते पांच छात्राएं इसकी चपेट में आ गईं। स्कूल प्रबंधन आनन-फानन में छात्राओं को ठियोग अस्पताल लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने 7वीं कक्षा की चेतना, 8वीं की निकिता, 7वीं की साक्षी, 7वीं की संजनी और 8वीं की उर्वशी को उपचार के बाद स्कूल भेज दिया।
विज्ञापन

इधर, इस बारे में कार्यवाहक प्राधानाचार्य योगेश कुमार ने बताया कि छात्राओं को अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी हालत सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उन्हें स्कूल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, अस्पताल के एसएमओ डा. कुलदीप कंवर ने बताया कि अस्पताल में लाई गई सभी पांच छात्राओं की हालत सामान्य है, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह के लिए छात्राओं को आईजीएमसी ले जाने को कहा गया है। वहीं एसडीएम ठियोग एमआर भारद्वाज ने फोन कर प्रबंधन से छात्राओं के हालचाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed