फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर में ठंड से बुजुर्ग की मौत!

रामपुर में ठंड से बुजुर्ग की मौत!

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में कबाड़ बेचकर आजीविका कमाने आए बुजुर्ग की मौत हो गई। शनिवार को मेला मैदान में बिस्तर में उसका शव मिला। माना जा रहा है कि इस बीमार व्यक्ति की मौत ठंड से हुई है। जेब में मिली कुल्लू के सरकारी अस्पताल की रोगी परची के आधार पर बुजुर्ग की पहचान हरदेव (50) के रूप में हुई है। वह कहां का रहने वाला था, इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को खनेरी अस्पताल के शवगृह में रखा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को शनिवार सवेरे सूचना मिली कि मेला मैदान में एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। सूचना के बाद एसडीपीओ आरपी जसवाल, एसएचओ संगत राम नेगी, शहर चौकी प्रभारी भूप सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसडीपीओ ने बताया कि बुजुर्ग अपने बिस्तर में मृत पड़ा था। शरीरपर किसी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शरीर ढकने के लिए बुजुर्ग ने सिर्फ एक पतला कंबल लिया था। क्योंकि बुजुर्ग बीमार था, इसलिए माना जा रहा है कि रात को ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। मौके पर लोगों से हुई पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति का काम मेलों में कबाड़ एकत्र कर उसको बेचकर पैसे कमाना था। यहां भी वह यहीं करने आया था। उन्होंने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed