फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सड़क से वंचित न हो जाएं सैकड़ों लोग

सड़क से वंचित न हो जाएं सैकड़ों लोग

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पूह खंड के तहत आने वाले कानम गांव के सैकड़ों लोग कभी भी सड़क सुविधा से महरूम हो सकते है। इस दौरान हल्की सी भी बर्फबारी के बाद भी उक्त सड़क बंद होना लगभग तय है। उल्लेखनीय है कि अगस्त में भारी बरसात के दौरान बाढ़ में बह गई थी। इस दौरान मार्ग को बहाल करने के लिए अस्थाई मार्ग का निर्माण किया गया था। उसी मार्ग पर आज भी यातायात चल रहा है। अब सर्दी का मौसम पास आ गया है, इस दौरान यहां जम कर बर्फबारी होती है। इसके चलते अस्थाई मार्ग पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। अगर यह सड़क मार्ग बंद हो जाता है, जिसके चलते करीब 1250 लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ेगा।
ग्राम पंचायत प्रधान हीरा सिंह नेगी, भीमसेन नेगी, गुलाब सिंह, नेगी पूर्व प्रधान कंवर सिंह नेगी, डंडुप ज्ञालछेन नेगी, कुसुम कुमारी नेगी, वार्ड सदस्य रतन प्यारी नेगी, चंद्र कीर्ति नेगी, सुनीता देवी नेगी, कृष्णा देवी नेगी, फु न्चोक छैरिगं नेगी, रामजगत नेगी, कर्ण नेगी, दावा छैंरिग नेगी, ओलंगा नेगी, सुनील नेगी, ज्ञान नेगी सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और लोनिवि से समय रहते उक्त अस्थाई सड़क के स्थान पर पक्की सीसी वाल दीवार लगाकर सड़क का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

लोनिवि के एसडीओ पूह बीडी शर्मा का कहना है कि फि लहाल सड़क को अस्थाई दीवार लगा कर बहाल कर दिया गया है। सड़क की 90 लाख का प्रोजेक्ट बनाकर उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ को भेजा है। बजट मिलते ही अगले सीजन में सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed