{"_id":"28382","slug":"Rampur-28382-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीए शिक्षक को हटाने पर भड़का संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीए शिक्षक को हटाने पर भड़का संघ
Rampur
Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। कांगड़ा जिला के रावमापा सद्दूग्रां में तैनात पीटीए अध्यापक कृष्ण कुमार को नियमित अध्यापिका अनूपा शर्मा की तैनाती के लिए बाहर करने पर पीटीए अध्यापक संघ भड़क गया है। संघ के पदाधिकारियों ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि स्कूल में तैनात प्रधानाचार्य नेराज्य सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए सभी नियमों को तोड़ा है। इसके चलते संघ प्रधानाचार्य को निलंबित करने और पीटीए अध्यापक कृष्ण कुमार को बहाल करने की मांग करता है। पीटीए प्राध्यापक एवं अध्यापक संघ की रामपुर इकाई के अध्यक्ष बोविल ठाकुर, चेयरमैन प्रतिभा मेहता, मुख्य सलाहकार विरेंद्र नेगी, दिनेश ठाकुर, ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष शेफाली नेगी, सह सचिव घनश्याम गौतम, क्षेत्रीय प्रभारी रामस्वरूप नेगी, प्रमोद नेगी, हेम राज शर्मा, नित्यदत्त, दिवान ठाकुर, जगदेव, बंसल चौहान, दिवान दडे़ल, विजय कड्डा, दुर्गा दास, कर्मचंद, रविंद्र, शिवदीप, ऊषा, ममता, कंचन, सीमा, शैलजा, रेखा, वीपा, गायत्री, लीला, मंजू, सत्या, मीनाक्षी, कमला, चंद्रेश, सुशीला, दिनेश, गीता, बिमला, सुनीता, करुणा सहित अन्य का कहना है कि सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं कि पीटीए अध्यापकों को नहीं हटाया जाएगा। लेकिन सद्दूग्रंा स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए पीटीए शिक्षक को हटा दिया। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शिक्षा मंत्री ईश्वर दास धीमान से मांग की है कि प्रधानाचार्य को पद से निलंबित किया जाए और पीटीए शिक्षक को उसका पद दिया जाए। संघ ने साफ कर दिया है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो संघ धरने प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन