{"_id":"5c12909042c7925d7c5d4ff4","slug":"91544720528-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने पांच दिसंबर तक का दिया था समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने पांच दिसंबर तक का दिया था समय
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-पांच पर दुकानें सजाने
वाले व्यापारियों का सामान जब्त
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान लगाई गई हैं उक्त दुकानें
बार-बार चेतावनी के बाद भी व्यापारियों ने नहीं हटाईं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में नेशनल हाईवे-पांच के किनारे लगाई गई दुकानें बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं हटाने पर वीरवार को प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई गई। एसडीएम की अगुवाई में टीम ने वीरवार को एनएच पांच किनारे लगी दुकानों का सामान जब्त किया। मेला कमेटी ने मेले में पहुंचे व्यापारियों को हटने के लिए पांच दिसंबर आखिरी दिन निर्धारित किया था, लेकिन निर्देशों के बाद भी कई व्यापारियों ने एनएच खाली नहीं किया।
इन दुकानों के कारण यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। सड़क किनारे सजी दुकानों के चलते रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही थी, जिस कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां पेश आ रही थी। प्रशासन और पुलिस ने मेला मैदान और एनएच से दुकानें हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेताया है कि यदि इसके बाद भी व्यापारी सजे रहे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन द्वारा जब्त किए गए सामान की नीलामी पांच दिन के बाद की जाएगी।
उपमंडल अधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान के अनुसार लवी मेले में आए व्यापारियों के विशेष आग्रह पर पांच दिसंबर तक दुकानें लगाए रखने की छूट दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी बार-बार चेताने के बाद कुछ व्यापारी हट नहीं रहे थे। प्रशासन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए ऐसे व्यापारियों पर कार्रवाई कर सामान जब्त किया है। मेला मैदान और एनएच किनारे डटे व्यापारियों को वीरवार रात तक सामान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं, यदि फिर भी व्यापारी नहीं मानते तो उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।