फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   11 सैक्टरों में रहेगी लवी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था

11 सैक्टरों में रहेगी लवी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 02 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
11 सेक्टरों में रहेगी लवी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में 24 घंटे रहेगा पुलिस का पहरा
कानून व्यवस्था बनाए रखने को तैनात होंगे 550 सुरक्षा कर्मचारी
मेला मैदान और सांस्कृतिक मंच पर सीसीटीवी से रहेगी पैनी नजर
वजीर बावड़ी से वाया झाकड़ी होगी बड़े वाहनों की आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेेले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। मेले में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शहर को 11 सेक्टरों में बांटा है, जहां पुलिस जवानों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। मेले के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस गश्त और नाकों पर 24 घंटे जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा मेले के दौरान नशा, हुड़दंगियों और जुएं पर लगाम लगाने को पुलिस के विशेष दस्तों की तैनाती होगी।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने को लेकर पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के 550 जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मेला मैदान और सांस्कृतिक मंच स्थल में पुलिस ने बेहतर क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। मेले के दौरान 10 से 30 नवंबर तक वजीर बावड़ी से वाया झाकड़ी होकर बड़े वाहनों की आवाजाही होगी। वहीं गौरा मोड़ से मेला मैदान तक वाहनों की एकतरफा आवाजाही रहेगी। वजीर बावड़ी और झाकड़ी में पुलिस नाके लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहेगी। शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों पर भी पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। पार्किंग की व्यवस्था नोगली और चूहाबाग से झाकड़ी की ओर ही हो पाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए नोगली से रामपुर और चाटी पुल के लिए निगम की बसें चलाई जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आसानी से मेला मैदान तक पहुंच पाएं।
विज्ञापन

इस संबंध मेें डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सुरक्षा दल में छह कंपनियों के 550 जवान लवी मेले के दौरान तैनात होंगे। इनमें 3-5 इंस्पेक्टर, 12 सब इंस्पेक्टर, 16 एएसआई, 75 हेड कांस्टेबल सहित अन्य जवान मौजूद रहेंगे। ट्रैफिक में 112 जवान, सांस्कृतिक संध्या स्थल पर 171 और मेला मैदान में 57-80 जवान कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed