{"_id":"5bbf8163bdec22503b6c544f","slug":"91539277155-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरा बैरियर के पास भुक्की और चरस के साथ धरा ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरा बैरियर के पास भुक्की और चरस के साथ धरा ट्रक चालक
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरा बैरियर के पास भुक्की
चरस के साथ धरा ट्रक चालक
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दबोचा चालक, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावानगर और चौरा पुलिस ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी के दौरान बुधवार देर रात चौरा बैरियर के पास एक ट्रक चालक से 391 ग्राम भुक्की और तीन ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक चौरा बैरियर के आसपास एनएच पांच पर बुधवार देर रात को थाना प्रभारी भावानगर राजेश पाल, बैरियर प्रभारी चौरा जय कृष्ण, एएसआई जय सिंह, मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह और सिपाही संदीप की टीम ने संयुक्त रूप से गश्त और नाका लगा रखा था। इस दौरान रामपुर की तरफ से एक ट्रक एचपी 64 - 2235 किन्नौर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाशी ली और 391 ग्राम भुक्की और 3 ग्राम चरस के साथ दबोचा। ट्रक चालक की पहचान राजेश कुमार (34), गांव बलोला, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने मादक अधिनियम एक्ट के तहत उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि चालक के खिलाफ मादक अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चालक का चालान कर नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।