{"_id":"5b9e7621867a557f5f4197e7","slug":"91537111585-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटगढ़-खनेटी छात्र संघ ने नशे के खिलाफ छेड़ा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटगढ़-खनेटी छात्र संघ ने नशे के खिलाफ छेड़ा अभियान
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटगढ़-खनेटी छात्र संघ ने
नशे के खिलाफ छेड़ा अभियान
नशे के धंधे में संलिप्त हैं, तुरंत पुलिस को दें सूचना : अभिमन्यु
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस प्रशासन के बाद अब छात्र संघ भी नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रहे हैं। इसी कड़ी में थानाधार में कोटगढ़-खनेटी छात्र संघ ने नशे के खिलाफ रविवार को एक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान ठियोग-कुमारसैन के विधायक राकेश सिंघा, कुलदीप सिंह तंवर, मीरा शर्मा और रीना ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा और नायब तहसीलदार कोटगढ़ प्रदीप कुमार ने शिविर के मुख्य वक्ता की भूमिका बखूबी निभाई। शिविर में विशेष तौर पर युवाओं ने भी हिस्सा लिया। डीएसपी रामपुर ने युवाओं को बढ़ती नशाखोरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को मौलिक कर्तव्य के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की मांग उठाई कि यदि कोई नशे के धंधे में संलिप्त हैं तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं पुलिस भी ऐसे लोगों के नाम गुप्त रखेगी। विधायक राकेश सिंघा ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती नशाखोरी एक अभिशाप है, जिसके लिए खास तौर पर युवाओं को सचेत रहने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमी मौत है, जिससे हर आदमी को बचना होगा।