फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भावानगर में खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का हुआ समापन

भावानगर में खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का हुआ समापन

Thu, 06 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दीपा और कशिश ने बूझे झटपट सवाल
विज्ञापन

भावानगर में खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन
सम्मेलन में 30 स्कूलों के 175 बाल वैज्ञानिकों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। परियोजना विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का वीरवार को समापन हुआ। इस सम्मेलन में 30 स्कूलों के 175 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रश्नोत्तरी, विज्ञान क्रिया कलाप, मॉडल और मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया।
क्विज में जूनियर वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय पानवी की दीपा और कशिश प्रथम, जीएचएस यूला के हिमेश सहित दीपा दूसरे पर रही। जिंदल विद्या मंदिर शोल्टू के आयुष्मान और इवा तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में जीएचएस कंगोस की रितिका और अंश पहले, परियोजना स्कूल की निर्जला और वरूणा दूसरे जबकि जेवीएम शोल्टू की सूर्यांशी और प्रद्युम्न तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में परियोजना स्कूल भावानगर के नेहा ओर विक्रम प्रथम, जेवीएम शोल्टू की नेहा और अनीशा दूसरे पर रहे। वहीं जीएचएस निचार के मीना और अभिषेेक तीसरे स्थान पर रहे। साइंस एक्टीविटी में जूनियर वर्ग में सतलुज व्यू स्कूल भावानगर का रोहित प्रथम, जीएचएस सुंगरा की दिव्या दूसरे स्थान पर और जेवीएम शोल्टू का पारस तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में जीवीएम शोल्टू की कुमुद पहले, जीएचएस सुंगरा की प्रतिभा दूसरा और सतलुज व्यू भावानगर की ममता तीसरे स्थान पर रही। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में जीवीएम शोल्टू की हर्षा पहला, परियोजना स्कूल की तनिशा दूसरा और जीएसएसएस निचार की अमृता तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार मैथ्स ओलंपियाड में कनिष्ठ वर्ग में जेवीएम शोल्टू की रिद्धिमा प्रथम, जीएचएस सुंगरा का रितिक दूसरा और जीएमएस रामणी का अजीत तीसरे स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में जेवीएम का अरमान पहला, जीएचएस पानवी की नेहा दूसरे और मॉडल स्कूल भावानगर की रितिका तीसरे स्थान पर रही।

वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में परियोजना स्कूल की साक्षी पहला जेवीएम की ज्योतिका दूसरा और जीएसएसएस निचार की सलोनी तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान मॉडल प्रर्दशनी में परियोजना स्कूल का राहुल रावत पहले, एमपीएचएस भावानगर की प्रगति दूसरा और जेवीएम की मानवी तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निचार खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। परियोजना स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed