{"_id":"5b88115042c7922ee4102c8b","slug":"91535643984-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर की दुर्गम पचांयतों को जल्द मिलेगी बिजली संकट से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर की दुर्गम पचांयतों को जल्द मिलेगी बिजली संकट से निजात
Updated Thu, 30 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर की दुर्गम पंचायतों लो वोल्टेज
और अघोषित कटों से मिलेगी निजात
काशापाट, फांचा और लालसा पंचायतों में सुधरेगी विद्युत व्यवस्था
बिजली बोर्ड सात करोड़ से लगाएगा 29 नए ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। उपमंडल में बिजली की आंख मिचौनी और लो वोल्टेज से जूझ रहे हजारों ग्रामीणों की समस्या जल्द हल होगी। वर्षों पुरानी समस्या से जूझ रही उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट, फांचा और लालसा के ग्रामीणों को बिजली कट और कई दिन तक बिजली बाधित रहने की समस्या से निजात मिलने की आस जगी है। देश के कई हिस्सों को रोशनी देने वाले हिमाचल प्रदेश में आज भी यह क्षेत्र बाबा आदम खान के जमाने जैसा जीवन जीने को मजबूर है। बोर्ड जल्द ही हजारों लोगों को राहत देगा।
बिजली बोर्ड उपमंडल में विद्युत आपूर्ति में सुधार करने के लिए 7 करोड़ की राशि खर्च करेगा। इस राशि से दुर्गम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर बिजली की समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। काशापाट, लालसा और फांचा पंचायत क्षेत्रों में बिजली की ऐसी व्यवस्था है कि कहीं बिना तारों के पोल खड़े हैं, तो कहीं तारें धरती को छू रही हैं। ऐसे हालात में हादसे होने की आशंका बनी रहती है। फांचा पंचायत के नंती टिक्कर में सेब के पौधे भी विद्युत लाइनों की चपेट में आने से सूख गए हैं। अब बोर्ड सात करोड़ रुपये की लागत से नई विद्युत लाइनों को बिछाने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में 29 ट्रांसफार्मर स्थापित करेगा। इसके बाद उपमंडल के हजारों उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
रामपुर पंचायत समिति की बैठक में क्षेत्र भर से आए पंस सदस्यों ने सरकार और विद्युत बोर्ड से बिजली की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। सदस्यों ने बिजली बोर्ड से बिजली बिलों के आवंटन की प्रक्रिया दो माह से एक माह करने की मांग की। हालांकि सदस्यों ने बोर्ड पर चार से छह माह में बिजली देने की समस्या भी रखी।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड रामपुर के एसडीओ तनुज शर्मा ने बताया कि उपमंडल के विभिन्न स्थानों को सुचारु विद्युत आपूर्ति देने और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए 29 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड सात करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या न रहे।