{"_id":"5b86c38842c792465c2caab0","slug":"91535558536-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच करें सरकार
Updated Wed, 29 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। हाल ही में शिमला में भारत बचाओ आंदोलन के दौरान विधानसभा घेराव में पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और पथराव की युकां रामपुर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। युकां ने सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द न्यायिक जांच की मांग उठाई है। इसी संबंध में बुधवार को युवा कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष जसवीर ठाकुर की अध्यक्षता में तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से शिमला में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज और पथराव की न्यायिक जांच की मांग रखी है।
युकां अध्यक्ष रामपुर जसवीर ठाकुर ने कहा कि इस देश में हर किसी दल को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार सभी की आवाज बलपूर्वक तरीके से दबाने की कोशिश कर रही है। युवा कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और सेब के आयात शुल्क को 50 से बढ़ाकर 75 करना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा युवा कांग्रेस महासचिव अंकुर शर्मा भी शिमला में पुलिस द्वारा की गई पत्थरबाजी के शिकार हुए थे। उन्होंने कहा की प्रदेश की सरकार तानाशाह बन गई है। युकां ने चेताया है कि जल्द ही यदि इस मामले में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा।
इस अवसर पर मंडी लोकसभा सचिव राहुल सोनी, शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, जौनी कायथ, अश्वनी शर्मा, राजु, संतोष कायथ, सूरज, हिमांशु, नितेश, आयुष, आशीष, रमन, अविनाश और पुनित सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।