फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   राजनीति की भेंट चढ गई रोहडू महेंदली सब्जी मंडी

राजनीति की भेंट चढ गई रोहडू महेंदली सब्जी मंडी

Thu, 02 Aug 2018 10:01 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
महेंदली में नहीं बन पाई सब्जी मंडी
विज्ञापन

अब सेब सीजन में लोगों को झेलनी होगी जाम की समस्या
वर्तमान में मुख्य सड़क के किनारे चल रही रोहड़ू की सब्जी मंडी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। महेंदली में बन रही नई सब्जी मंडी का इस बार के सीजन में भी कारोबारियों को लाभ नहीं मिल पाएगा। सब्जी मंडी के लिए करोड़ों रुपये की जमीन खरीदने के बाद भी इसका निर्माण कार्य अधर में अटक गया है। वर्तमान में रोहड़ू में सब्जी मंडी मुख्य सड़क के किनारे चल रही है। जिससे सेब सीजन के दौरान घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।
रोहड़ू के महेंदली में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब तीस बीघा से अधिक भूमि का अधिग्रहण सब्जी मंडी निर्माण के लिए किया गया था। लोगों को जमीन के बदले करोड़ों रुपये का मुआवजा भी दिया गया था। 13 अक्तूबर 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी सरकार में बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने सब्जी मंडी निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी। इस दौरान लोगों को एक साल में सब्जी मंडी के निर्माण का आश्वासन दिया गया। बावजूद इसके आज तीन साल बीत गए हैं और सब्जी मंडी का निर्माण पूूरा नहीं हो सका है। हालांकि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने पिछले साल सेब सीजन के दौरान इस सेब सीजन में मंडी को शुरू करने का एलान किया था।
विज्ञापन

वर्तमान में रोहड़ू में सब्जी मंडी मुख्य सड़क के किनारे चल रही है। जिससे सेब सीजन के दौरान घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले साल भी सेब सीजन के दौरान सब्जी मंडी में पांच से छह घंटे तक स्कूल के बच्चे, मरीज और एंबुलेंस रात के समय जाम में फंस गए थे। इसी कारण लोगों के आग्रह पर इस मंडी को रोहड़ू से महेंदली स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के अनुसार भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद सब्जी मंडी के निर्माण का काम रोक दिया है। मंडी निर्माण के लिए कांग्रेस सरकार ने करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया था। अब लोगों को इस साल भी इसकी सुविधा नहीं मिल पाएगी।

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने कहा कि जल्दबाजी में सब्जी मंडी का निर्माण पूरा नहीं हो सकता। इसको अच्छी सुविधाओं के साथ बागवानों के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त बजट भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed