{"_id":"59f71dc44f1c1b9e678b84f0","slug":"91509367236-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणपुर में पानी की समस्या से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणपुर में पानी की समस्या से लोग परेशान
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित नहीं मिल रहा पानी
कल्याणपुर में सप्ताह में एक बार आ रही पेयजल सप्लाई
लोगों ने विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-1 कल्याणपुर में लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को सप्ताह में एक बार पानी मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने आईपीएच विभाग पर आरोप लगाया है कि महकमा मनमर्जी से पेयजल मुहैया करवा रहा है।
कल्याणपुर निवासी ज्योति, अशोक कुमार, उदय नेगी, विद्या देवी, मीना कुमारी और सतीश आदि ने कहा पहले गर्मी में और अब सर्दी के मौस में पेयजल समस्या का सामना कर रहे हैं। लोगों को सप्ताह में एक बार पानी मिल रहा है, उसका भी कोई निर्धारित समय नहीं है। यदि जल्द ही विभाग ने पेयजल मुहैया नहीं करवाया तो उनकी मुश्किलें और ज्यादा बढ़ जाएंगी। लोग दूर नालू और बावड़ी से पानी ढोने का मजबूर हैं। उधर, आईपीएच विभाग रामपुर के कनिष्ठ अभियंता राकेश नेगी ने कहा कि चुनाव की तैयारियों को लेकर इन दिनों सभी कर्मचारी व्यस्त हैं। अगर पानी की समस्या है तो जल्द हल किया जाएगा।