{"_id":"60f5b1c58ebc3e6d46079a7d","slug":"90-people-donate-blood-in-theog-camp-rampur-hp-news-sml3774674118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग के शिविर में 90 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग के शिविर में 90 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में अटल सेवा संगठन ने सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान करीब 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त देवकांत खाची ने शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अटल सेवा संगठन के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा चुके स्व. साध राम शर्मा की याद में शिविर का आयोजन किया जाता है।
आईजीएमसी शिमला से आई डॉक्टरों की टीम ने शिविर में सेवाएं दी। इस मौके पर संगठन के रामकृष्ण मदराड़ी, देव शर्मा, मंजुला अत्रि सहित अन्य मौजूद रहे।