फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   8353 plants of 441 gardeners were damaged due to snowfall.

Rampur Bushahar News: भारी बर्फबारी से किन्नौर में सेब को करीब साढ़े 15 लाख का नुकसान

Thu, 04 Apr 2024 06:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
जिले में भारी हिमपात से 441 बागवानों के 8353 पौधे हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

किन्नौर की आर्थिकी को पहुंचा करोड़ों का नुकसान

रतन लाल नेगी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में इस वर्ष मार्च में हुई भारी बर्फबारी और शरद ऋतु के दौरान से अब तक ग्लेशियरों के आने से बागवानों के बगीचों को 15 लाख, 478 हजार, 135 रुपए का भारी नुकसान हुआ है। जिले के 441 बागवानों के करीब 8353 सेब के पौधे भारी हिमपात से नष्ट हो गए हैं। फिर से बगीचा तैयार करने में अब बागवानों को कई और साल लग जाएंगे। किन्नौर की आर्थिकी का मुख्य स्रोत सेब उत्पादन है। ऐसे में भारी बर्फबारी से सेब उत्पादकों पर कहर बनकर टूटी है। जानकारी के अनुसार, किन्नौर के बागवानी विभाग एवं राजस्व विभाग सहित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कुल राशि 15,478,135 का आंकलन किया गया है, जिसकी प्रक्रिया अभी भी जारी है। किन्नौर के दूर -दराज क्षेत्रों के गांव में नुकसान का आंकड़ा आने से राशि बढ़ सकती है। किन्नौर में हिमस्खलन और ग्लेशियर से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में पूह खंड के सुन्नम, हांगो, आसरंग और कल्पा ब्लॉक के दूनी, युवारंगी, सापनी, सांगला के साथ निचार ब्लॉक के मीरू, पानवी, चगांव और यांगपा-1 का नुकसान हुआ है। जिले में अब तक 441 बागवानों के 8353 सेब पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी तक अनुमानित 15,478,135 का नुकसान पहुंचा है। बागवानी विभाग फलों के पेड़ों के मूल्यांकन मानदंड के अनुसार नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार को भेजी है रिपोर्ट
उप निदेशक बागवानी विभाग किन्नौर भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर में इस शरद ऋतु और मार्च माह में भारी बर्फबारी के कारण बागबानों के 8353 पौधे क्षतिग्रस्त हुए हैं। नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा
उधर, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सेब के पौधों को हुए नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है। अभी दुर्गम क्षेत्रों से नुकसान के आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed