{"_id":"5c13d7cebdec2253b1088211","slug":"81544804302-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन में बस स्टैंड तथा पार्किंग के लिए जगह का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारसैन में बस स्टैंड तथा पार्किंग के लिए जगह का किया निरीक्षण
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन में बस स्टैंड, पार्किंग
के लिए जगह का किया निरीक्षण
एसडीएम की अध्यक्षता में टीम ने किया मौके का दौरा
पंचायत और व्यापारमंडल के प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल में बस अड्डा और कार पार्किंग के निर्माण के लिए शुक्रवार को एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों ने स्थान का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्कूल और वन विभाग के रेस्ट हाउस के आसपास की जगह का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में एसडीएम चेतना खंडवाल की अध्यक्षता में गई टीम ने स्थानीय पंचायत और व्यापारमंडल के प्रतिनिधियों से भी सुझाव मांगे।
कुमारसैन में कई वर्षों से लोग पार्किंग और बस अड्डे के निर्माण की मांग कर रहे हैं, जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है। कुमारसैन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी यहां बस स्टेंड और पार्किंग बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद अब यह कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन बस स्टेंड और कार पार्किंग के साथ ही एक सर्कुलर रोड के लिए भी संभावनाएं तलाशने को लेकर कार्य कर रहा है।
इस मौके पर तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता मनोज सहजल, व्यापारमंडल प्रधान राजीव अग्रवाल, कुमारसैन पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार, निदेशक कृषि ग्रामीण बैंक संजय शर्मा, संदीप मंगल और भाजयुमो जिला सचिव हरि वर्मा मौजूद रहे।