{"_id":"5bf5841ebdec22698c6e5746","slug":"81542816798-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर मोहा मन
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगारंग कार्यक्रम पेशकर मोहा मन
रावमापा धार-गौरा में एनएसएस शिविर का शुभारंभ
पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता को लेकर निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार-गौरा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। शिविर के समापन अवसर पर धार-गौरा पंचायत प्रधान सुशीला गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन ने उनका पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। समापन अवसर पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर मन मोहा।
स्वयंसेवियों ने प्रभु गुणगान और शिव आराधना गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। वहीं देश भक्ति गीत पेशकर, भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय एनएसएस के उद्घोष से राष्ट्रीय भावना की अलख जगाई। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी पेश कर धमाल मचाया। अजीत, साहिल और आकांक्षा ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम अधिकारी मंदोदरी बलैई ने कहा कि मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य प्रवीन गुप्ता ने स्वयंसेवियों और कार्यक्रम अधिकारियों का शिविर के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से आभार जताया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य, युवक मंडल, महिला मंडल और सभी शिक्षक मौजूद रहे।