फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एक बूथ 25 यूथ को लेकर अभियान चलाएगी कांग्रेस

एक बूथ 25 यूथ को लेकर अभियान चलाएगी कांग्रेस

Sat, 15 Sep 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
‘एक बूथ 25 यूथ’ को लेकर
विज्ञापन

अभियान चलाएगी कांग्रेस
रामपुर में विधायक नंदलाल ने ली जोन प्रभारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। विधायक नंदलाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कांग्रेस की मुहिम ‘हमारा बूथ, सबसे मजबूत’ के तहत हर बूथ में 25 सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें हर वर्ग को महत्व दिया जाएगा। विधायक ने बात रामपुर कांग्रेस की आयोजित बैठक में जोनल प्रभारियों को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल ने की।

बैठक में जोन प्रभारियों को संबोधित करते हुए विधायक नंद लाल ने कहा कि बूथ स्तर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और मुख्य सलाहकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने जोन प्रभारियों को निर्देश दिए कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कमर कस लें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान मेहता ने प्रदेश सरकार द्वारा ज्यूरी कॉलेज को बंद करने का निर्णय निंदनीय है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से खुशी की लहर है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। वहीं इस मौके पर महासचिव देशरतन शर्मा, विजय कनैन, खेलचंद नेगी, त्रिलोक भलूनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, धु्रव शर्मा, राजीव ठाकुर, जगत भंडारी, सतपाल मेहता, श्याम, चेतराम खूंद, सुनील कायथ, नीतिश भंडारी और हरीश मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed