{"_id":"5b8ff77a867a557fec71b91e","slug":"81536161658-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले जनता को 60 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब दे कांग्रेसी - भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले जनता को 60 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब दे कांग्रेसी - भाजपा
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साठ साल तक एक ही परिवार ने किया राज
जुब्बल-नावर कोटखाई कांग्रेस कमेटी के बयान पर बिफरे भाजपाई
कहा- बयानबाजी छोड़कर विकास कार्य गिनवाएं कांग्रेसी नेता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। भाजपा मंडल जुब्बल-नावर कोटखाई कांग्रेस कमेटी की ओर से दिए गए बयान पर बिफर गया है। भाजपा मंडल के अनुसार जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस से 60 वर्षों तक एक ही परिवार ने राज किया। अपनी राजनीति चमकाने के अलावा कमेटी को क्षेत्रवाद के नाम पर बांटा। 60 वर्षों में कोई भी बढ़ी योजना बागवानों के लिए नहीं लाई गई। बस लोगों को गुमराह किया गया। अब अनापशनाप शनाप बयानबाजी छोड़कर कांग्रेसियों को 60 साल के कार्यकाल के हिसाब देना चाहिए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, महामंत्री सतीश पीरटा, राकेश शर्मा, रावेंद्र चौहान, यशबीर जस्टा, राकेश डोगरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, जिला महामंत्री अंकुश चौहान, इंद्र चौहान, देवश्याम, महाबीर झागटा और सुशील कदशोली के अनुसार जुब्बल-कोटखाई में विधायक के रुप में नरेंद्र बरागटा को मात्र पांच साल कार्य करने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने कई विकास कार्य करवाए हैं। वहीं बार-बार पूछे जाने पर भी पूर्व विधायक रोहित ठाकुर इस बात का जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं कि ठियोग-हाटकोटी सड़क का मुख्य परेशानी वाला निहारी से खड़ापत्थर तक का प्वाइंट काम करवाने से क्यों छोड़ दिया? इसका निर्माण समय रहते क्यों नही करवाया? निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर क्यों ढील दी गई।