{"_id":"5b5214014f1c1b61508b466e","slug":"81532105729-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की हुई समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की हुई समीक्षा बैठक
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठोस तरल कचरा प्रबंधन कार्यक्रम पर की चर्चा
रिकांगपिओ में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक
जिला परिषद अध्यक्षा प्रितेश्वरी देवी ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला स्वच्छ मिशन के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में ठोस तरल कचरा प्रबंधन कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय कल्पा में जिला परिषद अध्यक्षा प्रितेश्वरी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि जिला किन्नौर में ठोस तरल कचरा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2015-16 में लगभग 39 लाख रुपये की लागत से पूह खंड के नमज्ञा, जंगी, पूह और कल्पा खंड के रकक्षम, बटसेरी और किल्बा और निचार खंड के पौंडा में कार्य किए गए थे। ठोस तरल कचरा प्रबंधन कार्यक्रम वर्ष 2016-17 में 53 लाख की लागत से पूह खंड के नेसंग, लाबरंग, ज्ञाबुंग, आसरंग और कल्पा खंड के सांगला, चांसू, तेलंगी और निचार खंड के बरी सहित युला में इस कार्यक्रम के तहत कार्य किए गए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग दो करोड़ 25 लाख रुपये और मनरेगा के तहत लगभग एक करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से पूह खंड के शलखर, स्पीलो, रोपा, शुन्नम, ठंगी, मूरंग, लिप्पा और कल्पा खंड के ख्वांगी, पूर्बनी, मेबर, कामरू, कल्पा, निचार खंड के कटगांव, काफनू, निचार और यांगपा में ठोस तरल कचरा प्रबंधन के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। नवीन कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र और समयबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करने को कहा। बैठक में महिला कल्याण परिषद की अध्यक्षा रत्न मंजरी, लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता राहुल ठाकुर, आईपीएच के सहायक अभियंता दावा नेगी और अन्य सरकारी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।