{"_id":"5ae326d14f1c1b87648b4805","slug":"81524836049-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत कार्य की 15 दिन में होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत कार्य की 15 दिन में होगी समीक्षा
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
जुब्बल-कोटखाई के विधायक एवं पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा कि कशैणी गांव में अग्निकांड प्रभावितों को मिल रहे राहत कार्य की हर पंद्रह दिन में समीक्षा की जाएगी। गांव को सड़क के लिए मंगलवार को टीम सर्वे के लिए पहुंच रही है। कशैणी गांव का शुक्रवार को दौरा करने के बाद नरेंद्र बरागटा ने रोहड़ू में अधिकारियों के साथ बैठक की।
अधिकारियों से बैठक के बाद प्रेस वार्ता में नरेंद्र बरागटा ने कहा कि प्रभावितों के लिए सरकार की ओर से दो दिनों में 60 लाख रुपये की राशि वितरित की जा रही है। गांव में बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटाई गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पंद्रह लाख, सांसद विरेंद्र कश्यप ने दस लाख, सांसद शांता कुमार ने पांच लाख व नरेंद्र बरागटा ने पांच लाख रुपये की राहत राशि कशैणी गांव के प्रभावितों को दी है। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश के बाद उद्योग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कशैणी अग्निकांड प्रभावितों के लिए आपदा प्रबंधन समिति की ओर से यूको बैंक टिक्कर में खाता नंबर 09680110023655 खोला गया है। प्रभावितों को सहायता देने वाले लोग इस खाते में भी ऑनलाइन राशि भेज सकते हैं। बरागटा के साथ एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, डीपी अनिल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अशोक चौहान, अनिल काल्टा, राम प्रकाश जगीतठा, राकेश शर्मा, अंकुश चौहान सहित उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।