फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   8 vice presidents appointed in Kisan Congress Block Rohru

Rampur Bushahar News: किसान कांग्रेस ब्लॉक रोहडू में नियुक्त हुए 8 उपाध्यक्ष

Sun, 16 Feb 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। किसान कांग्रेस ब्लाक रोहड़ू में राज यशवंत मच्छान को अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद अब कांग्रेस ने आठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इसमें जोगिंदर नेगी (जकटवाणी), सिकंदर सिंह (मंघारा), सुनील गेष्टा (बागी), प्रशांत दुघडा़ण (खाबल), विकास सोनी (टिकरी), रितेश लतियाण (पेजा), सुमेंद्र सिंह रावत (डोडरा-क्वार) और अनूप चौहान (करासा) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त उपाध्यक्षों ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू , पीसीसी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक मोहनलाल ब्राक्टा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हमें जो अहम जिम्मेदारी प्रदान की है हम उस पर पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करके खरा उतरने की कोशिश करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राज यशवंत मच्छान ने कहा कि विधायक मोहनलाल ब्राक्टा व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद ही सभी आठ नाम प्रदेश शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए थे। शीघ्र ही कार्यकारिणी में विस्तार करके महासचिव, सचिव व अन्य पदों पर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले युवाओं को स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed