फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   78 kg vegetable seized in Reckong Peo, Rs 7840 fine collected

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 78 किलो सब्जी जब्त, 7840 रुपये जुर्माना वसूला

Mon, 29 Jul 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग ने रिकांगपिओ में दुकानों में किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


कारोबारियों में मचा हडक़ंप, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग ने दुकानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले सब्जी विक्रेताओं से 78 किलो सब्जी जब्त कर 7840 रुपये का जुर्माना वसूल किया। औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप का माहौल बना रहा।

सोमवार को निरीक्षक चंदूलाल नेगी ने रिकांगपिओ बाजार में 15 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला दंडाधिकारी जिला किन्नौर स्थित रिकांगपिओ द्वारा निर्धारित थोक/परचून लाभांश एवं मूल्य सूची प्रदर्शन करने के संबंध में जांच पड़ताल की गई। पांच विक्रेताओं द्वारा निर्धारित लाभांश से अधिक विक्रय मूल्य वसूले जाने के कारण और मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर 78 किलो ग्राम सब्जी जब्त कर 5840 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा-कचरा अधिनियम 1995 के अंतर्गत परिसर में सड़ी-गली सब्जियों और कचरे को लेकर सात व्यापारियों का निरीक्षण किया। अनियमितताएं पाए जाने पर 3 व्यापारियों से 2000 रुपये जुर्माना वसूला। कुल 22 निरीक्षण किए गए, जिनमें से 8 व्यापारियों से अनियमितताएं पाए जाने पर करीब 7840 रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम कल्पा एवं कार्यकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर शशांक गुप्ता ने व्यापारियों को निर्देश जारी किए कि गली-सड़ी फल सब्जियों को अलग कर उचित माध्यम से नष्ट करना सुनिश्चित करें। नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों के भारी चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed