फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   76 roads are still closed in Nirmand and Ani

Rampur Bushahar News: निरमंड और आनी में 76 सड़कें अभी भी बंद

Thu, 11 Sep 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बरसात से हुई क्षति से निपटने में लगेंगे कई महीने
विज्ञापन


आपदा में लोक निर्माण विभाग को पहुंचा 34 करोड़ का नुकसान

सड़कों में पड़ीं सेब की हजारों बोरियां, राशन तक के पड़ गए लाले

राकेश बिनी शर्मा

निरमंड (कुल्लू)। इस बार की भारी बारिश से आई आपदा ने प्रदेश को गई गहरे जख्म दिए हैं। जिला कुल्लू में भी बरसात ने काफी क्षति पहुंचाई है। बरसात थमने के कई दिन बाद भी जिले के निरमंड और आनी उपमंडल की अधिकांश सड़कें बंद पड़ी हैं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। बागवानों की सेब की हजारों पेटियां फंस गई हैं। कई जगह बोरियों में सेब सड़कों के किनारे पड़े हैं। कई क्षेत्रों में राशन के भी लाले पड़ गए हैं। निरमंड और आनी उपमंडल में लोक निर्माण विभाग मंडल निरमंड के तहत आने वालीं 119 सड़कों में से 76 सड़कें अभी भी यातायात के लिए ठप पड़ी हैं। सड़कों को जगह-जगह क्षति पहुंची है। इन सड़कों की मरम्मत करने में विभाग को कई महीने लग जाएंगे। इस वर्ष मानसून की बारिश ने निरमंड और आनी क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। कई सड़कों का नामोनिशान मिट गया है। अधिकतर सड़कों के डंगे ढह गए हैं और कई सड़कें टूट गई हैं। ग्रामीण रूटों पर बस सेवाओं समेत सभी तरह के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों पेटियों और क्रेटों में भरा सेब बगीचों में ही पड़ा है। लढागी, बुछैर, डीम, गाड, निरमंड के बागीपुल, जाओं, चायल और जुआगी कई ग्रामीण सड़कों को ग्रामीणों ने मिलकर बहाल करने का प्रयास किया। एचपीएमसी की हजारों बोरियों में सेब सड़कों के किनारे पड़ा है, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में राशन तक के लाले पड़ गए हैं। निरमंड की चायल पंचायत और आनी के कई गांवों में ग्रामीणों को राशन की समस्या पेश आ रही है। हालांकि, प्रशासन के प्रयासों से ऐसे क्षेत्रों में राशन की कमी को दूर किया जा रहा है। कई सरकारी बसें अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में फंसी हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से सड़कें जल्द बहाल करने की गुहार लगाई है। अधिकतर ग्रामीण सड़कें बहाल होने में समय लग रहा है और ग्रामीणों की दुश्वारियां बरकरार हैं। बरसात ने विभाग को करीब 34 करोड़ रुपये की क्षति पहुंचाई है।



लोक निर्माण विभाग की 119 सड़कों में से 108 सड़कें बरसात में बंद हो गई थीं। इनमें से 32 सड़कों को बहाल कर दिया गया है, जबकि 76 सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी और मजदूर युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। चरणबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को बहाल किया जा रहा है। -आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article