{"_id":"631e238f611daf02c7153717","slug":"71teams-started-tb-patient-recognisation-drive-rampur-hp-news-sml4213721146","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक्कर में टीबी रोगियों की पहचान के लिए 71 टीमें चलाएंगी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक्कर में टीबी रोगियों की पहचान के लिए 71 टीमें चलाएंगी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू़। स्वास्थ्य खंड टिक्कर के अंतर्गत विभिन्न गांव में घर-घर जाकर क्षय रोग के मरीजों की पहचान की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 71 टीमों का गठन किया है। यह अभियान 12 सितंबर से शुरू होगा। टिक्कर स्वास्थ्य खंड की जनसंख्या 68,677 है। स्वास्थ्य विभाग ने टीमों में आशा कर्मियों और आंगनबाड़ी कर्मियों को शामिल किया है।
यह टीमें घर-घर जाकर ऐसे लोगों की पहचान करेंगी जो कि मधुमेह, रक्तचाप और अन्य असाध्य रोगों की लगातार दवाएं खा रहे हैं। इन मरीजों के बलगम की जांच की जाएगी। इसमें टीबी मरीजों की पहचान करके उनका उपचार शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. राहुल रांटा ने बताया कि अभियान 12 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करने की अपील की है।