{"_id":"5bf43579bdec22694623e631","slug":"71542731129-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावानगर में आपदा प्रबधंन को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावानगर में आपदा प्रबधंन को लेकर हुई बैठक
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों के लिए राशन और गैस
सिलिंडर का भंडारण करें सुनिश्चित
भावानगर में आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश
आपदा के समय त्वरित कार्रवाई के संबंध में दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में आने वाले सर्दी के मौसम को देखते हुए भावानगर में उपमंडल स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम भावानगर घनश्याम दास शर्मा ने की। बैठक में उपमंडल के सभी प्रमुख कार्यालयों से अधिकारियों सहित क्षेत्र में विद्युत उत्पादन कर रही विभिन्न कंपनियों के नुमाइंदों ने शिरकत की।
आपदा के समय त्वरित कार्रवाई करने के लिए विचार सांझा किए गए। प्रत्येक विभाग को उनके कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम भावानगर घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में राशन और गैस सिलेंडर का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में उपमंडल स्तरीय आपदा प्रबंधन कमेटी की कार्य योजना तैयार कर कमेटी को प्रशिक्षण देने के लिए राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन कमेटी से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे। सभी विभागों की जिम्मेदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर एसजेवीएनएल से नाथपा बांध प्रमुख नागराजए सुरेंद्र धीमान, जेएसडब्ल्यू परियोजना सुरक्षा प्रमुख नितिन गुप्ता, सीडीपीओ देवभगत नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी देवेंद्र, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा, एसएचओ भावानगर राजेश पाल, प्रधानाचार्य ईएमआरएस विपिन शर्मा, कनिष्ठ अभियंता एनएच मोहन मेहता, आईपीएच, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।