फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बारिश से किन्नौर के कई स्थानों पर हो रहा एनएच बाधित

बारिश से किन्नौर के कई स्थानों पर हो रहा एनएच बाधित

Mon, 24 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर के कई स्थानों पर एनएच-5 बाधित
विज्ञापन

एनएच को बहाल रखने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात
लगातार बारिश के कारण मार्ग बहाली में आ रही हैं दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों में हो रही लगातार बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले के स्कूल सोमवार को बंद रहे।
किन्नौर जिले में बीते चार दिनों से बर्फबारी और बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के चलते नेशनल हाईवे-5 कई स्थानों पर बाधित हो रहा है। सोमवार को एनएच-5 निगुलसरी के 26 सेक्टर, तरांडा के पास, नाथपा, पागलनाला, रूनंगनाला, पूर्वणी झुला, काशंगनाला, श्यासो, मलिंग और ताबो के समीप लगातार बाधित होता रहा। सीमा सड़क संगठन ने सड़क बहाली के लिए पोवारी से लेकर पूह तक करीब एक दर्जन मशीनें और सौ मजदूर तैनात किए हैं। वहीं एनएच प्राधिकरण ने भी आधा दर्जन मशीनें और एक दर्जन से अधिक मजदूर यातायात बहाली के लिए तैनात किए हैं, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण रास्तों को बहाल करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता और सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी डीके राघव ने कहा कि बारिश के कारण हो रहे भू स्खलन के कारण एनएच बाधित हो रहा है, जिसे बहाल करने के लिए 100 से अधिक मजदूर और डेढ़ दर्जन मशीनें तैनात की गई हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप के अनुसार एनएच बाधित होने के कारण बसों की आवाजाही दो से तीन घंटों तक प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र गुलेरिया और भावानगर के अधिशाषी अभियंता आरएल चौहान के अनुसार चौरा-रूपी, वांगतु-पानवी दो ग्रामीण सड़कों को छोड़कर सभी सड़कों पर बराबर आवाजाही हो रही है। बाधित मार्गों को बहाल करने में समय लग रहा है। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि बारिश के चलते जिले भर के स्कूलों को बंद रखा गया। मंगलवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी। मौसम थमने का अनुमान है। किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed