{"_id":"5aafc8734f1c1ba8768b6487","slug":"71521469555-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडावग पुलिस चौकी बंद करने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मडावग पुलिस चौकी बंद करने पर प्रदर्शन
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
युवाओं कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल।
मडावग में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खोली पुलिस चौकी बंद करने के विरोध में चौपाल युवा कांग्रेस ने मडावग बूथ पर धरना-प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने कहा भाजपा सरकार ओछी राजनीति कर रही है।
हेमंत डोगरा की अध्यक्षता में युकां ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने कहा कांग्रेस सरकार ने मडावग में जो पुलिस पोस्ट खोली उसको बंद करने का निर्णय भाजपा सरकार ने लिया। उन्होंने कहा कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो हर बूथ पर स्थानीय विधायक का पुतला फूंका जाएगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय वापस न लिया तो युवा कांग्रेस आंदोलन को और उग्र कर लोगों के बीच ले जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के अनीश दीवान, लकी, अक्षय ब्रागटा, चंदन, अनिल डोगरा, अनूप अजटा, बीजू अजटा, कंवर, चेत राम, बंटी ब्रागटा, काकू रपटा, दिनेश सोकटा, राजेंद्र ठाकुर, दिनेश सुमन, बंटी दीवान, चंदू दीवान, हरदेव लाला, सिदार्थ कास्टा, दीपक रैम्लैक, रिट्टु दीवान ने शिरकत की।
विज्ञापन