फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुलिस थाना ब्रौ हो सकता है बंद

पुलिस थाना ब्रौ हो सकता है बंद

Sun, 21 Jan 2018 09:38 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। एसजेवीएनएल की ओर से जगातखाना स्थित पुलिस थाना ब्रौ को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 31 मार्च से बंद करने को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। अगर ऐसा किया गया तो पुलिस थाना बंद हो सकता है। इससे निरमंड खंड की आठ पंचायतों के हजारों लोगों में रोष है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भाजपा मंडल ने भी इसका विरोध किया है। मुख्यमंत्री के आनी दौरे के दौरान इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा और इस पुलिस थाने को यहीं रखने की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन

एसजेवीएनएल का प्रदेश और केंद्र सरकार के साथ एमओयू हुआ है। इसके अनुसार प्रभावित पंचायतों का संरक्षण, मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना एसजेवीएनएल की जिम्मेदारी होगी। यदि ऐसे में एसजेवीएन फैसले को वापस लेता है तो जगातखाना से थाना बंद होगा। इसके चलते क्षेत्र की जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। थाना न होने से क्षेत्र के लोग सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा। हालांकि जहां इन दिनों ही क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है, वहीं आने वाले समय में यह समस्या और अधिक बढ़ जाएगी। क्षेत्र में हादसों में भी इजाफा हो सकता है। एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पुलिस थाना ब्रौ के प्रभारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जगातखाना, ब्रौ में बेतरतीब तरीके से गाड़ियों की पार्किंग का मुद्दा पहले ही गरमाया है। ऐसे में कुछ माह बाद चाटी पुल से भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। पुलिस थाने की व्यवस्था न होने से यहां जाम और हादसों में इजाफा हो सकता है। भाजपा मंडल महामंत्री जीवन चौहान, भोलादत्त गुप्ता, प्रताप ठाकुर, नेसू राम विमल, बृजलाल ठाकुर, सुरेश चंद, श्याम गौतम, जय सिंह चौहान, संगतराम ठाकुर, मोहन लाल, पूर्ण चंद, बालकृष्ण, मोहर सिंह, दिलसुख ठाकुर, कुशाल चौहान, जगत राम, रंजीत ठाकुर, ओम ठाकुर, बालक राम, लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पहले ही एसजेवीएनएल ने रामपुर प्रोजेक्ट का पैसा दूसरी जगह खर्च कर प्रभावित पंचायतों की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया है। प्रोजेक्ट से इन आठ पंचायतों का पहले ही भारी नुकसान हुआ है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आनी दौरे के दौरान ब्रौ पुलिस थाना को यही पर रखने की पुरजोर मांग उठाई जाएगी। उधर, आनी के नए डीएसपी रोहित मृगपुरी ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed