{"_id":"5a1ea33f4f1c1b6a118b4b53","slug":"71511957311-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस छात्र छात्राओं ने संवारा मतियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस छात्र छात्राओं ने संवारा मतियाना
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। माहेश्वरी देवी स्कूल मतियाना के एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्कूल बाजार परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने पाठशाला के एनएसएस विंग के संयोजक ब्रिज कैंथला की अगुवाई में बाजार में बिखरे पडे़ प्लास्टिक के कचरे तथा कूडे़-कचरे को एकत्र कर बैग में भर कर ठिकाने लगाया।
विज्ञापन
छात्र और छात्राओं ने आस-पास के पेयजल स्रोतों बावड़ियों, टैंकों और रास्तों की सफाई करके लोगों को जागरूक किया। पेयजल स्रोतों से कचरा निकाल कर साफ किया गया। छात्रों ने स्लोगन और नारों से लोगों को सफाई के बारे में जागृत किया। छात्रों ने जनता से आह्वान किया कि बाजार में हर कहीं कूड़ा-कचरा न फेंकें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। एनएसएस विंग के संयोजक ब्रिज कैंथला ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कैंपों से बच्चों में राष्ट्र सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में रुचि पैदा होती है।
विज्ञापन