{"_id":"617a9e22eaa300011d134395","slug":"70-people-donate-bloood-in-camp-hels-in-choltu-rampur-hp-news-sml388613085","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोल्तू में 70 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोल्तू में 70 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य
विज्ञापन
छोल्तू में रक्तदान शिविर के दौरान मौजूद रक्तदाता।
- फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के राजकीय प्राथमिक पाठशाला छोल्तू में कड़छम-वांगतू-बसपा-2 के कर्मचारी कल्याण संघ और रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में शिविर आयोजित हुआ। इसमें 70 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया।
शिविर का शुभारंभ थाना प्रभारी टापरी किरण कुमारी ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम निचार मनमोहन सिंह समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दोनों मुख्य अतिथियों ने खुद भी रक्तदान कर अन्य लोगों को रक्तदान करने का संदेश दिया। यहां से एकत्रित रक्त को रामपुर के खनेरी अस्पताल भेजा गया। वहीं बसपा के बांध सुरक्षा अधिकारी नितिन गुप्ता ने भी अपना जन्मदिन रक्तदान कर मनाया।
शिविर में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी रक्तदान किया। इस मौके पर कर्मचारी कल्याण संघ अध्यक्ष महेश नेगी, रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी अध्यक्ष रामपुर ज्योति लाल, अनिल ठाकुर, अमन कालिया, सुभाष, प्रमोद, दीपक, अरविंद, अमन, महेश शर्मा, सत्यानंद, राम गोपाल, नीति गुप्ता, अनिल, प्रमोद, संदीप, जितेंद्र और काकू मोक्टा सहित कई अन्य मौजूद रहे।