{"_id":"6afc3716af62e0482d0aa5d6","slug":"70-out-of-108-buses-of-rohru-depot-at-zero-book-value-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-175089-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दुर्गम डगर, एचआरटीसी बसों में \nभरोसे का नहीं जोखिम का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दुर्गम डगर, एचआरटीसी बसों में भरोसे का नहीं जोखिम का सफर
विज्ञापन
रोहड़ू डिपो की 108 बसों में से 70 जीरो बुक वैल्यू पर, 12 कंडम करने के लिए प्रस्तावित, बसों की कमी से 30 रूटों पर सेवाएं बंद
18 नई बसों की भेजी गई मांग, अभी तक दो इलेक्ट्रिक बसें ही मिल पाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में लोग एचआरटीसी बसों में भरोसे का नहीं, बल्कि जोखिम का सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीण रूटों पर अधिकतर पुरानी बसें चलाई जा रही हैं, जो कई बार बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का रोहड़ू डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। डिपो में उपलब्ध 108 बसों में से 70 बसें जीरो बुक वैल्यू पर पहुंच चुकी हैं, जबकि 12 बसों को कंडम करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसके बावजूद पुरानी बसों के सहारे ही ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था चलाई जा रही है। बसों की कमी और कम आमदनी के चलते करीब 30 रूटों पर बस सेवाएं बंद हैं, जिससे ग्रामीण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोहड़ू डिपो के पास दो इलेक्ट्रिक और 106 साधारण बसें हैं। इनमें से करीब 10 बसें तकनीकी खराबी के चलते मरम्मत के लिए खड़ी हैं। वहीं, जीरो बुक वैल्यू वाली बसें अक्सर सफर के दौरान बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार रूटों पर परिवहन सेवा भी प्रभावित होती है। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों पर पड़ रहा है, जो रोजमर्रा के कामकाज, शिक्षा और उपचार के लिए बसों पर निर्भर हैं। रोहड़ू डिविजन में कुल 157 बस रूट हैं, लेकिन बसों की कमी के कारण करीब 30 रूट बंद पड़े हैं। स्थिति यह है कि एक ही बस से दो से तीन रूटों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में किसी बस के खराब होने पर दूसरे रूटों की सेवाएं भी प्रभावित हो जाती हैं। डिपो में बसों की कमी दूर करने के लिए 18 नई बसों की मांग भेजी गई थी, लेकिन अभी तक केवल दो इलेक्ट्रिक बसें ही मिल पाई हैं। पुरानी बसों के लगातार खराब होने और कई बसों के मरम्मत के लिए खड़े रहने से नई बसों की आवश्यकता बढ़ गई है। नई बसें मिलने से बंद रूटों को बहाल करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बेहतर हो सकती है।
नई बसों की मांग भेजी गई है : आरएम
डिपो में करीब 70 बसें जीरो बुक वैल्यू पर पहुंच चुकी हैं, जबकि 12 बसों को कंडम करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। डिपो के लिए नई बसों की मांग भेजी गई है।-- प्रिय रंजन चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी रोहड़ू
विज्ञापन
18 नई बसों की भेजी गई मांग, अभी तक दो इलेक्ट्रिक बसें ही मिल पाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में लोग एचआरटीसी बसों में भरोसे का नहीं, बल्कि जोखिम का सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीण रूटों पर अधिकतर पुरानी बसें चलाई जा रही हैं, जो कई बार बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का रोहड़ू डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। डिपो में उपलब्ध 108 बसों में से 70 बसें जीरो बुक वैल्यू पर पहुंच चुकी हैं, जबकि 12 बसों को कंडम करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसके बावजूद पुरानी बसों के सहारे ही ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था चलाई जा रही है। बसों की कमी और कम आमदनी के चलते करीब 30 रूटों पर बस सेवाएं बंद हैं, जिससे ग्रामीण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोहड़ू डिपो के पास दो इलेक्ट्रिक और 106 साधारण बसें हैं। इनमें से करीब 10 बसें तकनीकी खराबी के चलते मरम्मत के लिए खड़ी हैं। वहीं, जीरो बुक वैल्यू वाली बसें अक्सर सफर के दौरान बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार रूटों पर परिवहन सेवा भी प्रभावित होती है। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों पर पड़ रहा है, जो रोजमर्रा के कामकाज, शिक्षा और उपचार के लिए बसों पर निर्भर हैं। रोहड़ू डिविजन में कुल 157 बस रूट हैं, लेकिन बसों की कमी के कारण करीब 30 रूट बंद पड़े हैं। स्थिति यह है कि एक ही बस से दो से तीन रूटों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में किसी बस के खराब होने पर दूसरे रूटों की सेवाएं भी प्रभावित हो जाती हैं। डिपो में बसों की कमी दूर करने के लिए 18 नई बसों की मांग भेजी गई थी, लेकिन अभी तक केवल दो इलेक्ट्रिक बसें ही मिल पाई हैं। पुरानी बसों के लगातार खराब होने और कई बसों के मरम्मत के लिए खड़े रहने से नई बसों की आवश्यकता बढ़ गई है। नई बसें मिलने से बंद रूटों को बहाल करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बेहतर हो सकती है।
नई बसों की मांग भेजी गई है : आरएम
डिपो में करीब 70 बसें जीरो बुक वैल्यू पर पहुंच चुकी हैं, जबकि 12 बसों को कंडम करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। डिपो के लिए नई बसों की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
