{"_id":"6a00797262cce8a27a05c64f","slug":"67-players-sweat-it-out-in-cricket-trials-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159940-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में क्रिकेट ट्रायल में 67 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में क्रिकेट ट्रायल में 67 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
अंडर-19 संभावित टीम में 24 खिलाड़ियां का हुआ चयन
.10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद किन्नौर की 15 सदस्यीय टीम का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
रिकांगपिओ पुलिस मैदान में रविवार को किन्नौर की अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल हुए। ट्रायल में जिलेभर के 67 खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने 24 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद किन्नौर की टीम के लिए 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे। एसोसिएशन के महासचिव तारा चंद ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल और शारीरिक फिटनेस पर काम होगा। शिविर के दौरान ही तीन ट्रायल मैच खेले जाएंगे, जिसके आधार पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा जाएगा। शिविर के अंतिम चरण में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण या चयन प्रक्रिया के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। 10 दिनों के इस कड़े अभ्यास और ट्रायल मैचों के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों की मुख्य टीम चुनी जाएगी। यह टीम 22 मई से शुरू होने वाली अंतर जिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में किन्नौर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।