{"_id":"5b5ca03b4f1c1b4d748b77ca","slug":"61532796987-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्याणा चलनैर में सडक के मलवे से दबे लोगों के बगीचे फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्याणा चलनैर में सडक के मलवे से दबे लोगों के बगीचे फसल तबाह
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलबे से सेब के बगीचे बर्बाद
कोटखाई। ठियोग-हाटकोटी सड़क के विस्तार के समय पहाड़ी से फेंके गए मलबे के कारण लोगों के खेत-बगीचे बर्बाद हो गए हैं। वहीं मलबे से चलनैर और सल्याणा में लोगों की कई बीघा भूमि तबाह हो गई है। बागा गांव निवासी शेर सिंह ठाकुर, संजय ठाकुर, पद्म दास ठाकुर, राजिंद्र ठाकुर, लायक राम ठाकुर, राजीव पांटा ने बताया कि ठियोग-हाटकोटी सड़क बना रही कंपनी ने सड़क का मलवा नीचे की पहाडी व साथ लगते सूखे नालों में गिराया था।
बारिश से सारा मलबा लोगों के खेतों और बगीचों में पहुंच गया। इससे सेब के बगीचे पूरे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लोग पहले भी इसकी प्रशासन व लोनिवि के पास शिकायत कर चुके लेकिन इस मामले को पहले विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम को मौके पर भेजा जाए। लोगों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।