{"_id":"5b1fd25c4f1c1bf36e8b78e5","slug":"61528812124-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव स्कूल काे दें शहीद सतीश का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ागांव स्कूल काे दें शहीद सतीश का नाम
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव का नाम शहीद सतीश कुमार रखने की मांग फिर से उठने लगी है। इसके चलते मंगलवार को बीडीसी सदस्य बड़ागांव अनिल कुमार ने एसडीएम नीरज गुप्ता के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष मीरा शर्मा और दलीप जरेट भी मौजूद रहे।
कारगिल युद्ध के दौरान कुमारसैन तहसील से सतीश कुमार देश की रक्षा के लिए कुर्बान हुए थे। सतीश कुमार कुमारसैन तहसील के तहत बड़ागांव सांगरी के रहने वाले थे। वह 28 वर्ष की उम्र में कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते शहीद हुए थे। उस समय मौजूद सरकार ने बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार रखने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक यह आश्वासन पूरा नहीं हो पाया। बड़ागांव पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव का नाम शहीद सतीश कुमार के नाम पर रखने की मांग सरकार से की है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द मांग पूरी हो, जिससे शहीद के परिवारों को मान सम्मान मिल सके।