{"_id":"5b17df0c4f1c1ba36e8b6975","slug":"61528291084-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शील ने झड़ग को हराकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शील ने झड़ग को हराकर जीती ट्रॉफी
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
नव युवक क्लब झड़ग की ओर से हाटकोटी में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अशोक सारटा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। युवक मंडल शील की टीम ने क्रिकेट ट्रॉफी जीती।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नवयुवक मंडल शील व युवक क्लब झड़ग के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झड़ग की टीम मात्र 45 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शील की टीम ने पांच ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। शील की टीम के अखिल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। झड़ग के रवि को श्रेष्ठ बल्लेबाज, शील टीम के सीता राम को श्रेष्ठ गेंदबाज, पटसारी टीम के सौरव नेपटा को श्रेष्ठ विकेट कीपर, शील के सौरव को श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 33 हजार रुपये तथा उप विजेता टीम को 16 हजार रुपये की नकद राशि से नवाजा गया। इस दौरान आशु चौहान, सुंदर नेगी, योगेश मेहता, सुरेश, रंजीत सहित नव युवक क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।