फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मनरेगा के कार्यों में लाएं पारदर्शिता

मनरेगा के कार्यों में लाएं पारदर्शिता

Wed, 31 Jan 2018 09:50 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र में बुधवार को किसान सभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। किसान सभा ने सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा में लोगों को काम नहीं मिल रहा और न मनरेगा के मजदूरी की अदायगी समय की जा रही है। किसान सभा ने कहा कि मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए। हिमाचल प्रदेश किसान सभा के सह सचिव देवकी नंद ने कहा कि सरकार ने मनरेगा के तहत कई योजनाएं लाई हैं। लेकिन लोगों तक ये योजनाएं पहुंच ही नहीं पाती हैं।
विज्ञापन

कहा कि मनेरगा में जो 70 हजार करोड़ रुपये का फंड देते थे, उसे 48 हजार रुपये कम कर दिया गया है, जो बहुत दुखद है। संगठन को मजबूत होना पड़ेगा। सिलिंडर की सब्सिडी अप्रैल माह के बाद खत्म हो जाएगी, जिसके लिए संगठन को मजबूती से काम करना पड़ेगा। सरकार अस्पतालों में बेड की संख्या में बढ़ोतरी कर रही है। लेकिन अस्पतालों में न डॉक्टर है और न ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं। देवकी नंद ने कहा कि दो बिल पास करने के लिए जंतर मंतर में किसानों ने धरना दिया और आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। किसानों को फसलों के उचित दाम तक नहीं मिल रहे और सरकार के बीज के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रताप का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लोन माफ करने की बात कही थी, जो अभी तक नहीं हुआ। वर्ष 1980 से पहले भूमिहीनों को पांच बीघा जमीन दी थी और लोगों को पट्टे पे जमीन दी गई थी। करीब 1,67,300 लोगों को जमीन मुहैया करवाई गई पर अब लोगों से वो जमीन छीनी जा रही है, क्योंकि लोगों के पट्टे गुम हो गए हैं। किसान सभा का कहना है कि सबको पांच बीघा जमीन दी जाए। जब बाबा रामदेव को जमीन दी जा सकती है तो गरीब लोगों को क्यों नहीं दी जा सकती। कहा कि यदि सरकार गरीबों को पांच बीघा जमीन देना चाहती है, तो गरीबों को पट्टा भी दिया जाना चाहिए। इस दौरान क्षेत्र भर से आए किसान और बागवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed