रामपुर/ ननखडी। रामपुर उपमंडल अंतर्गत ननखड़ी स्थित देवता साहब पलथान शोली के नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह का वीरवार को समापन हो गया। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में ननखड़ी खंड में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं। हाल ही में टिक्कर-खामड़ी सड़क के लिए 55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। एक महीने के भीतर ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- 4 में ननखड़ी खंड में 21 सड़कें बनाई जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क निर्माण के लिए भूमि विभाग के नाम करें, ताकि कार्य को जल्दी शुरू किया जा सके। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर ने बताया कि मंदिर के नवनिर्माण में सवा करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस मंदिर के नवनिर्माण के लिए पांच लंबरदारों के 1800 परिवारों ने 80 लाख रुपये का सहयोग दिया है, जबकि तीस लाख रुपये विधायक निधि, भाषा संस्कृति विभाग और उपायुक्त शिमला के सहयोग से प्राप्त हुए हैं। इसके बाद लोक निर्माण मंत्री ने शोली में लोगों की समस्याएं भी सुनीं और इनका निदान करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम निशांत तोमर, पर्यटन विभाग के निदेशक यशपाल, एफएमसी के चेयरमैन जगत भंडारी व अन्य मौजूद रहे।

देवता साहब पल्थान शोली कमेटी के पदाधिकारी लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सम्