{"_id":"67c6f245d407457ffb017d60","slug":"54th-national-safety-week-started-in-nathpa-jhakri-project-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-130899-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नुक्कड़ नाटक से सुरक्षा को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नुक्कड़ नाटक से सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन
झाकडी में सुरक्षा सप्ताह को लेकर कर्मचारियों को सुरक्षा को लेकर उपाय बताते सीआईएसएफ के अधिकारी
नाथपा-झाकड़ी परियोजना में शुरू हुआ 54 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जल विद्युत परियोजना नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में मंगलवार से 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस वर्ष 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का थीम सुरक्षा स्वास्थ्य भारत के लिए अति आवश्यक है। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिये कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विभागाध्यक्ष यांत्रिकी अनुरक्षण ज्ञान चंद ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उसके बाद परियोजना प्रमुख ने सुरक्षा ध्वज फहराया और सुरक्षा के प्रति जागरूक का संदेश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई, जिससे शून्य हानि संस्कृति को बढ़ावा देने और कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा की ओर से सेफ्टी मिरर का उद्घाटन रहा। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि एक आदत होनी चाहिए। हम सभी सुरक्षा को अपनी कार्य संस्कृति का हिस्सा बना लें, तो न केवल दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है, बल्कि उत्पादन क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर पर सुरक्षा पाठ्यक्रम शुरू किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को कम उम्र से ही सुरक्षा प्रणालियों के विषय में जागरूक किया जा सके। उप कमांडेंट सीआईएसएफ झाकड़ी कौशलेंद्र सिंह ने भी सभी के साथ अपने विचार साझा किए और कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सुरक्षा मानकों का पालन करके किसी भी दुर्घटना को रोका जा सकता है। सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम ने आपदा सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया और सभी को इसका डेमो भी दिया। एनजेएचपीएस में 54वें सुरक्षा सप्ताह का आयोजन चार मार्च से 10 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन जारी रहेगा।
- संवाद