{"_id":"685015293deb3f293b0f00fd","slug":"54-people-donated-blood-in-matiyana-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-137296-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मतियाना में 54 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मतियाना में 54 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
मनीषा फाउंडेशन, रिदम बॉयज व मतियाना वेल्फेयर एसोसिएशन का संयुक्त आयोजन
कमला नेहरू अस्पताल, शिमला की टीम ने दी चिकित्सा सहयोग
युवाओं का उत्साह, नशा त्यागकर खेलों में भागीदारी की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। समाजसेवी संस्था मनीषा फाउंडेशन, रिदम बॉयज और मतियाना वेल्फेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मतियाना में भारतीय सेना को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर 54 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में कमला नेहरू अस्पताल शिमला की टीम ने सहयोग किया। मनीषा फाउंडेशन की अध्यक्ष मनीषा चौहान ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय सेना को समर्पित शिविर में युवाओं का जोश देखने लायक था। उन्होंने नशे की प्रवृत्ति को समाज के लिए खतरनाक करार देते हुए युवाओं को खेलकूद में भागीदारी बढ़ाने और समाज सेवा में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया।
रिदम बॉयज के संयोजक रोहित वर्मा ने भी शिविर में सहयोग दिया। मतियाना वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने बताया कि यह संस्था का पांचवां रक्तदान शिविर था। उन्होंने कहा कि इस बार विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं में रक्तदान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
शिविर में उपस्थित सभी ने मिलकर रक्तदान के माध्यम से न केवल भारतीय सेना के जवानों को जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराई, बल्कि समाज में एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना को भी प्रबल किया।