{"_id":"5b71b3f642c79261ec523ef3","slug":"51534178294-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंती व छलाड़ी गांव में घर और गौशाला खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंती व छलाड़ी गांव में घर और गौशाला खतरे की जद में
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंती और छलाड़ी गांव में घर
और गौशाला खतरे की जद में
बारिश के चलते सेब-नाशपाती के बगीचे को पहुंचा नुकसान
स्थानीय प्रशासन ने प्रभावितों को दी तरपाल और राहत सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम 15/20 क्षेत्र में बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के कारण घरों और बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र की फांचा पंचायत के अंतर्गत आने वाले छलाड़ी गांव और नंती गांव में भूस्खलन के कारण घर खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं सेब के बगीचों और खेतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण नंती गांव के नेहर लाल पुत्र हीरा दास के मकान के पास डंगा ढहने से घर में दरारें आ गई हैं। वहीं सेब और नाशपाती के बगीचों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं छलाड़ी गांव के देविंद्र मेहता पुत्र दिवान चंद का रसोई घर और गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है। भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए लोग डर के साये में जीने का मजबूर हैं। भरी बरसात में इन परिवारों को अपने और पशुओं के लिए ठिकाना तलाशना भी मुश्किल हो गया है। भूस्खलन से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
इस संबंध में उपमंडल अधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए प्रशासन ने पटवारी को मौके पर नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा है। प्रभावितों को तरपाल और दूसरी सहायता सामग्री भेज दी गई है।