{"_id":"5b17df0f4f1c1b694d8b5010","slug":"51528291087-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से 6 पंचायतों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से 6 पंचायतों में अंधेरा
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल के तहत छह पंचायतों में लोग कई वर्षों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। बीते तीन दिन से क्षेत्र की छह पंचायतों में अंधेरा पसरा हुआ है। देश के कई राज्यों को बिजली देने वाले हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्र खुद विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं।
रामपुर विकास खंड की देवठी, कूहल, मुनीष, काशापाट, दरकाली और तकलेच पंचायतों में बीते तीन दिन से बिजली गुल है। विद्युत बोर्ड को शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा, जिससे ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति न होने से क्षेत्र के बैंक, शिक्षण संस्थान और बिजली पर आधारित व्यवसायियों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के कमल चाई, गोविंद कायथ, विजय सिंह, कुलदीप, सुनील कायथ, चत्तर सिंह खाची, हिम्मत सिंह, जगत सिंह, किशोरी लाल और मोहन नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या वर्षों से बनी हुई है। हल्का सा तूफान और बारिश आने पर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ जाती है। क्षेत्र की चार पंचायतों को एक ही स्विच यार्ड से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन को चेताया कि यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो वे बोर्ड कार्यालय का घेराव करेंगे। उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता वरुण शर्मा ने कहा कि बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। बोर्ड के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।