फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   स्टॉल लगाने वालों को कूड़ेदान रखना अनिवार्य

स्टॉल लगाने वालों को कूड़ेदान रखना अनिवार्य

Fri, 23 Mar 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
स्टॉल लगाने वालों को कूड़ेदान रखना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
इस साल राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में मेला कमेटी कैशलेस लेन-देन करेगी। तीन दिवसीय मेले के दौरान मिस रोहड़ू प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उपमंडल रोहड़ू से ही प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का आयोजन 20 से 22 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले में दुकानें व स्टॉल लगाने वालों को निर्देश जारी किए गए कि वे मौके पर 60 लीटर या इससे अधिक क्षमता का कूड़ेदान जरूर रखें। यदि कारोबारी के पास अपना कूड़ेदान नहीं तो उसको स्टॉल लगाने के लिए स्थान नहीं दिया जाएगा।

रोहड़ू से मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भाग लेने वाले कलाकारों को आवेदन के साथ अपना बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड देना जरूरी होगा। यदि बैंक खाता नंबर व आईएफएससी कोर्ड अंकित नहीं किया गया तो आवेदन को मेला कमेटी की ओर से रद्द माना जाएगा। एसडीएम के साथ वीरवार को हुई बैठक में स्पष्ट किया गया कि कैश का कोई भी लेन-देन नहीं किया जाएगा। महिलाओं के लिए मेले में महिला मंडल स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में उपमंडल रोहड़ू से कोई भी महिला मंडल भाग ले सकेंगे। मेले के दौरान शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रदेश व राष्ट्र स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले के दौरान स्कूल के बच्चों को रंगारंग कार्यक्रम के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय मेेले के लिए सभी उप कमेटियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगले माह के पहले सप्ताह में फिर मेला कमेटी की बैठक की जाएगी। उसमें सभी से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed