फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी के 1300 अवैध कब्जाधारियों पर शुरू हुई कार्रवाई

आनी के 1300 अवैध कब्जाधारियों पर शुरू हुई कार्रवाई

Thu, 08 Mar 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के बाद वन विभाग लूहरी ने आनी विधानसभा क्षेत्र से वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम एक बार फिर शुरू कर दी है। इसके तहत 1300 अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। इसके अलावा 2011 में वन विभाग ने दस बीघा से अधिक वन भूमि पर कब्जे करने वाले 459 लोगों पर पुलिस में मामले भी दर्ज किए हैं, जो कोर्ट के विचाराधीन हैं। यही नहीं, वन विभाग ऐसे कब्जों को भी चिन्हित करने जा रहा है, जो अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि वन मंडल लूहरी ने वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। वन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मी आनी उपमंडल के तहत वन भूमि पर किए गए 1300 अवैध कब्जों को हटाने में जुट गए हैं। विभाग की यह कार्रवाई आनी विकास खंड की 32 और निरमंड विकास खंड की 26 पंचायतों में चलेगी। यही नहीं अवैध कब्जे वाली भूमि पर की गई कमाई का हर्जाना भी कब्जाधारियों से नियमानुसार वसूला जाएगा। इसके लिए फलों से प्राप्त राशि का मूल्यांकन उद्यान विभाग द्वारा किया जाएगा, जबकि कृषि से संबंधित फसलों का मूल्यांकन कृषि महकमा करेगा। वन विभाग और राजस्व विभाग की जो टीम कब्जा हटाने में जुटी है, उसका खर्च भी विभाग कब्जाधारियों से तय नियमानुसार वसूलेगा। बुधवार को वन विभाग की टीम ने निरमंड खंड की अरसू पंचायत से अवैध कब्जे हटाए।
विज्ञापन


कोट्स
वन मंडल लूहरी के डीएफओ वीके अग्रवाल ने बताया कि विभाग ने अवैध कब्जा हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। वन मंडल के तहत आने वाले 1300 छोटे और बड़े मामलों में पर कार्रवाई हो रही है, विभाग की टीम ऐसे कब्जों को भी तलाशेगी, जिनका अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed