{"_id":"5a327f224f1c1bbd208b698e","slug":"51513258786-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरे-धीरे करें सड़क बहाल, चार दिन ट्रैफिक रखें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरे-धीरे करें सड़क बहाल, चार दिन ट्रैफिक रखें बंद
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। वजीर बावड़ी निरमंड सड़क की वीरवार को चंडीगढ़ से आए भूवैज्ञानिकों की टीम ने पहाड़ और मार्ग की सुरक्षा का जायजा लिया। टीम ने लोक निर्माण विभाग को धीमी गति से सड़क को बहाल करने और अगले तीन-चार दिनों तक सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक को बंद रखने की सलाह दी है। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार से सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है।
निरमंड विकास खंड की 26 पंचायतों के हजारों लोगों को अगले चार दिनों तक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। इन लोगों को वाया बायल-दत्तनगर होकर रामपुर पहुंचना पड़ेगा। टीम ने विभाग को आगामी चार दिनों तक निरीक्षण करने के बाद ही यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। टीम ने सुरक्षा के लिहाज से विभाग को समय-समय पर पहाड़ी का निरीक्षण करने को भी कहा है। लोक निर्माण विभाग ने वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने दो जेसीबी और करीब 30 मजदूर सड़क की बहाली के लिए तैनात कर दिए हैं। विभाग जल्द ही सड़क की सुरक्षा रिपोर्ट डीसी कुल्लू को सौंपेगा। गौर रहे कि पिछले शनिवार को सड़क पर चट्टानें गिरने से छह लोगों के दबने से मौत हो गई थी। उधर, लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ राजेश शर्मा ने कहा कि भूवैज्ञानिकों की टीम ने वीरवार को मौके पर आकर सड़क पर सुरक्षा का जायजा लिया और जल्द ही वे इसकी रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगे। टीम ने विभाग को अगले तीन-चार दिन तक निरीक्षण करने के साथ-साथ धीमी गति से सड़क को बहाल करने की बात कही है। विभाग ने सड़क बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात कर दिए हैं।