फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   513 meritorious students from 24 schools of Rampur received Bhavishya Jyoti Samman

Rampur Bushahar News: रामपुर के 24 स्कूलों के 513 मेधावियों को मिला भविष्य ज्योति सम्मान

Fri, 11 Jul 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
513 meritorious students from 24 schools of Rampur received Bhavishya Jyoti Samman
अमर उजाला भविष्य ज्योति  सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान पदम छात्र स्कूल में छात्राएं सांस्कृत
सेवानिवृत्त कर्नल रविकांत गुप्ता और आईटीबीपी के डिप्टी कमाडेंट देशराज ने पुरस्कृत किए होनहार
विज्ञापन

छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और जमा एक कक्षा के टॉपरों कोे किया गया सम्मानित
पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर के सभागार में शुक्रवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में हिमाचल प्रदेश बोर्ड धर्मशाला और सीबीएसई के 24 स्कूलों के 513 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) सराहन 19वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेट देशराज बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल रविकांत गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने मेधावी छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। समारोह में छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और जमा एक कक्षा के टॉपरों कोे सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए और तालियों सभागार गूंज उठा।
समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यातिथि आईटीबीपी के डिप्टी कमाडेंट देशराज ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपना मूल्य स्वयं तय करना चाहिए। सफलता हासिल करने के लिए जितना प्रयास अभी कर रहे हैं, उसे और बढ़ाएं। यह सम्मान विद्यार्थियों के परिश्रम को प्रोत्साहित करने वाला है। इससे विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।कहा कि जीवन में अनुशासन के बिना कुछ नहीं हो सकता, इसलिए अनुशासन में रहकर अपना काम करना चाहिए। सेवानिवृत्त कर्नल रविकांत गुप्ता ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिंदगी का सफर अभी शुरू हुआ है। मुझे उम्मीद है कि आप अपने मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आपने निश्चय कर लिया कि कुछ हासिल करना है, तो आपको कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। समारोह सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कहा
- सनशाइन स्कूल रामपुर की छात्रा यामिनी गौतम ने कहा कि सम्मान पाकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और मेहनत करूंगी।
-डीएवी स्कूल दत्तनगर स्वस्ति शर्मा ने कहा कि अमर उजाला के सम्मान से वह बेहद खुश है। पुरस्कार पाकर अपने ऊपर गर्व महसूस हो रहा है।
- शिंगला स्कूल रामपुर की छात्रा मोक्षिका जोशी ने बताया कि यह सम्मान अध्यापकों और माता-पिता की वजह से मिला है। इस सम्मान को पाकर गर्व का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आर्य पब्लिक स्कूल रामपुर के छात्र आदित्य ने बताया कि इस सम्मान से आगे बढ़ने की की प्रेरणा मिली है। वह और मेहनत करेंगे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।
- बीनस स्कूल नित्थर की छात्रा इशिका ने कहा कि सेना के अधिकारियों से सम्मान पाकर खुशी हुई। इस सम्मान के असली हकदार अध्यापक हैं।

-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निरमंड की छात्रा अर्चिता ने कहा कि अमर उजाला सम्मान समारोह में नॉन बोर्ड की कक्षाओं के छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान से उन्हें मेहनत करने की प्रेरणा मिली है।

इन स्कूलों के छात्र किए सम्मानित
सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, वरिष्ठ पब्लिक स्कूल ज्यूरी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तकलेच, डीएवी स्कूल रामपुर, रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली, आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निरमंड, देवभूमि मॉडर्न पब्लिक स्कूल जगातखाना और वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनके अलावा स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डंसा, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिंगला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रचोली, रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल आनी, एडरूट स्कूल चाटी, डीएवी स्कूल दतनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी, सिंगमा स्कूल ऑफ साइंस डकोलढ़ रामपुर, पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर और राजकीय वरिष्ठ कन्या छात्र स्कूल रामपुर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सोशल मीडिया से दूर रहें छात्र
समारोह में एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल संस्थान के प्रबंधक निदेशक योगेद्र कुमार मीणा ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य पर फोकस करने की बात कही। कहा कि छात्रों को सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed