फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   50 person donate blood in rampur

शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 14 Jun 2022 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
50 person donate blood in rampur
रामपुर में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करता युवा। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर द्वारा आयोजित 33वें शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने की।
विज्ञापन

रैली में एनसीसी कैडेट्स और बुशहर वालंटियर्स ने रक्तदान सेवा सोसाइटी के सदस्यों के साथ बस अड्डे से होते हुए मुख्य बाजार तक रैली निकाली। सेवा परिवार के अध्यक्ष ज्योति लाल ने कहा कि सोसाइटी को रक्तदाताओं का अपार सहयोग मिल रहा है। इस वजह से अस्पताल में किसी भी मरीज को अब खून की कमी के कारण रामपुर से रेफर नहीं करना पड़ता है। शिविर में खनेरी अस्पताल से डॉ. पदम शर्मा और उनकी टीम ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि रामपुर में बीते चार वर्षों से सोसायटी सराहनीय कार्य कर रही है। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी संदीप ठाकुर, पवन सूद, मदन भारती, संदीप शर्मा, जितेंद्र कश्यप, अतुल कश्यप, सुख जीवन, सुशील कुमार, मनमोहन, संजय सूद, रविंद्र मंगल, करन शर्मा और राकेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed