{"_id":"68fe06fc8d843638600b35dd","slug":"50-cctv-cameras-will-monitor-security-at-the-international-lavi-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-146806-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में 50 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे सुरक्षा पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में 50 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे सुरक्षा पर नजर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में सीसीटीवी कैमरे से रहेगी हर गतिविधि पर नजर। संवाद
वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी से होगी भारी वाहनों की आवाजाही
एपीएमसी की निर्माणाधीन मंडी में वाहनों के लिए बनेगी अस्थायी पार्किंग
प्रशासन ने लंबे समय से एनएच पर खड़े वाहनों को हटाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए अब 15 दिन शेष रह गए हैं। मेला समिति तैयारियों में जुट गई है। मेले को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। मेले के दौरान आपराधिक गतिविधियों और शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए तीसरी आंख का पहरा रहेगा। मेला मैदान, सांस्कृतिक संध्या के आयोजन स्थल समेत शहर के संवेदनशील इलाकों में करीब 50 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ 11 नवंबर से होगा। इस साल मेले में कई फेरबदल किए गए हैं, वहीं यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए हैं। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, जो मेले से एक दिन पूर्व लागू होगा। इस प्लान के तहत मेले के दौरान बड़े वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी से होकर करवाई जाएगी। वजीर बावड़ी में पुलिस का नाका लगेगा, जिसके जरिये यातायात और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। रामपुर शहर में पार्किंग की समस्या है। इसे देखते हुए शिमला की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क करने के लिए डकोलढ़ में निर्माणाधीन एपीएमसी की सब्जी मंडी में अस्थायी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। शहर में 30 नवंबर तक यह ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। प्रशासन ने नेशनल हाईवे-पांच खोपड़ी से लेकर चूहाबाग तक सड़क पर पार्क किए वाहनों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, बेतरतीब खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जाएगा। इन वाहनों को हटाने का खर्च भी वाहन मालिक से वसूला जाएगा।
एनसीसी कैडेट भी संभालेंगे यातायात व्यवस्था
मेले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, होमगार्ड समेत एनसीसी के जवानों की भी मदद ली जाएगी। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने स्थानीय प्रशासन को 18 वर्ष से अधिक आयु के कैडेट को मेले के दौरान तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ये कैडेट मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
लवी मेले के दौरान रामपुर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। एनएच-पांच पर लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मेले की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। वाहनों की पार्किंग एपीएमसी की निर्माणाधीन सब्जी मंडी में की जाएगी। यातायात व्यवस्था बनाने में एनसीसी कैडेट भी अपनी सेवाएं देंगे।-- अनुपम कश्यप, उपायुक्त शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एपीएमसी की निर्माणाधीन मंडी में वाहनों के लिए बनेगी अस्थायी पार्किंग
प्रशासन ने लंबे समय से एनएच पर खड़े वाहनों को हटाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए अब 15 दिन शेष रह गए हैं। मेला समिति तैयारियों में जुट गई है। मेले को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। मेले के दौरान आपराधिक गतिविधियों और शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए तीसरी आंख का पहरा रहेगा। मेला मैदान, सांस्कृतिक संध्या के आयोजन स्थल समेत शहर के संवेदनशील इलाकों में करीब 50 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ 11 नवंबर से होगा। इस साल मेले में कई फेरबदल किए गए हैं, वहीं यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए हैं। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, जो मेले से एक दिन पूर्व लागू होगा। इस प्लान के तहत मेले के दौरान बड़े वाहनों की आवाजाही वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी से होकर करवाई जाएगी। वजीर बावड़ी में पुलिस का नाका लगेगा, जिसके जरिये यातायात और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। रामपुर शहर में पार्किंग की समस्या है। इसे देखते हुए शिमला की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क करने के लिए डकोलढ़ में निर्माणाधीन एपीएमसी की सब्जी मंडी में अस्थायी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। शहर में 30 नवंबर तक यह ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। प्रशासन ने नेशनल हाईवे-पांच खोपड़ी से लेकर चूहाबाग तक सड़क पर पार्क किए वाहनों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, बेतरतीब खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जाएगा। इन वाहनों को हटाने का खर्च भी वाहन मालिक से वसूला जाएगा।
एनसीसी कैडेट भी संभालेंगे यातायात व्यवस्था
मेले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, होमगार्ड समेत एनसीसी के जवानों की भी मदद ली जाएगी। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने स्थानीय प्रशासन को 18 वर्ष से अधिक आयु के कैडेट को मेले के दौरान तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ये कैडेट मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
लवी मेले के दौरान रामपुर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। एनएच-पांच पर लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मेले की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। वाहनों की पार्किंग एपीएमसी की निर्माणाधीन सब्जी मंडी में की जाएगी। यातायात व्यवस्था बनाने में एनसीसी कैडेट भी अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन